Home Breaking News रेल कर्मचारी ने अस्पताल में फांसी लगा कर की आत्महत्या

रेल कर्मचारी ने अस्पताल में फांसी लगा कर की आत्महत्या

by Bengal Media
अंडाल- आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत अंडाल पिंजरापुर में कार्यरत पी डब्ल्यू आई विभाग में कार्यरत मृत्युंजय मांझी(45) रेलवे कर्मचारी ने डिप्रेशन एवं अधिकारियों के दबाव और छुट्टी न देने के कारण आत्महत्या कर ली। वह शारीरिक समस्या को लेकर बीते सोमवार रात को अंडाल रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। इस दौरान अस्पताल के शौचालय में जाकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस विषय में इनके साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों ने रेलवे अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी द्वारा कर्मचारियों पर बहुत दबाव देकर कार्य कराया जाता है। 
छुट्टी मांगने पर किसी को छुट्टी नहीं दी जाती है। मृत्युंजय मांझी प्रमोशन देकर ट्रांसफर कर दिया गया था। जिसके चलते हो बहुत परेशान था। उसने अपना प्रमोशन रुकवा कर जहां पर कार्यकर्ता था। वहीं पर कार्य करने का अनुरोध अधिकारियों से बार-बार करने के बावजूद भी प्रमोशन को रोक दिया गया। फिर भी उसका ट्रांसफर नहीं रोका गया। इसकी पत्नी अर्पिता माझी ने बताया कि विगत कई दिनों से शारीरिक समस्या एवं डिप्रेशन से ग्रस्त हो गए थे। पति बार-बार अपने अधिकारियों से अनुरोध करने के बावजूद भी उनका ट्रांसफर नहीं रोका गया। जिससे उनका डिप्रेशन बढ़ता गया। वह अस्पताल में भर्ती हुए और ऐसी घटना घट गई। अब वेलोग कहां जाए कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है।

About The Author

related posts

Leave a Comment

Translate »