Home Breaking News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से की मुलाकात, गगनयान मिशन पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से की मुलाकात, गगनयान मिशन पर हुई चर्चा

by Bengal Media

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने शुक्ला के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की प्रगति, अंतरिक्ष में उनके अनुभव और भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन को लेकर विस्तार से बातचीत की।प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा शुभांशु शुक्ला के साथ शानदार बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और तकनीक की प्रगति तथा भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन पर चर्चा की। उनके इस अद्भुत उपलब्धि पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है।गौरतलब है कि भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान आने वाले समय में लॉन्च किया जाएगा, जिसे लेकर देशभर में उत्सुकता है। शुभांशु शुक्ला जैसे भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की भूमिका इसमें अहम मानी जा रही है।देशभर में यह मुलाकात और प्रधानमंत्री का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।शुभांशु शुक्ला उन चुनिंदा भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी मेहनत और समर्पण से भारत ने अंतरिक्ष अनुसंधान और प्रौद्योगिकी में कई नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। उनके अनुभव आने वाली पीढ़ियों के वैज्ञानिकों और युवाओं को प्रेरणा देंगे।इस मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्री स्वदेशी तकनीक से बने अंतरिक्ष यान के जरिए पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करेंगे। इसका उद्देश्य भारत को विश्व के उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल करना है जिन्होंने मानव को अंतरिक्ष में भेजा है।इस मिशन से भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं में न केवल वृद्धि होगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिष्ठा भी और मजबूत होगी।

About The Author

related posts

Leave a Comment

Translate »