
एक नित्ययात्री ने बताया कि सड़क पर मवेशियों का निरंतर घूमना बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है, लेकिन स्थानीय प्रशासन इसे नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा की रात हो या दिन, इस मार्ग पर गाएं बीच सड़क में घूमती रहती हैं, जिससे यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाती है। कई बार तो बड़ी दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।