अंडाल- अंडाल प्रखंड महिला तृणमूल कांग्रेस द्वारा शंकरपुर मोड़ स्थित मैरिज हॉल में एक कर्मी सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बर्दवान महिला तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष असीमा चक्रवर्ती उपस्थित रहीं। सभा को संबोधित करते हुए असीमा चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं के सम्मान और उनके विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जैसे कन्याश्री, रूपाश्री,और साबूज साथी इन योजनाओं से महिलाओं और बच्चियों को शिक्षा और आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने महिलाओं से मुख्यमंत्री का साथ निभाने और तृणमूल कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। अंडाल प्रखंड तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कालू बरन मंडल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की योजनाओं का अनुसरण अब अन्य राज्यों की सरकारें भी कर रही हैं। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व और उनकी योजनाओं की सराहना की। सभा में उखड़ा ग्राम पंचायत की प्रधान मीणा कोल, उप प्रधान शरण सहगल, पंचायत सदस्य राजू मुखर्जी, जिला परिषद सदस्य कृष्ण बनर्जी, अंडाल प्रखंड महिला तृणमूल कांग्रेस नेत्री सुजाता बसु सरकार और पश्चिम बर्दवान युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पार्थो देवासी सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके भविष्य के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने महिलाओं से ममता बनर्जी के नेतृत्व को मजबूत करने का आह्वान किया।