Home Breaking News पांडवेश्वर में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में जनसैलाब!

पांडवेश्वर में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में जनसैलाब!

by Bengal Media
पांडवेश्वर: महिला कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय होने की जरूरत है। उन्हें महीने में कम से कम एक बार हर घर जाकर जनसंपर्क बढ़ाना चाहिए। यह संदेश शनिवार को पांडवेश्वर में आयोजित महिला तृणमूल कांग्रेस के जिला सम्मेलन में पार्टी की राज्य सह-अध्यक्ष अर्पिता घोष ने दिया।यह सम्मेलन अजय नदी के किनारे पंचपांडव मंदिर क्षेत्र में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अर्पिता घोष के अलावा महिला तृणमूल कांग्रेस की जिला अध्यक्ष असीमा चक्रवर्ती, तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, जिला परिषद की उपाध्यक्ष चुमकी मुखोपाध्याय,कृष्णा बंद्योपाध्याय समेत जिले के विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष और कई कार्यकर्ता मौजूद थे।तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि महिलाएं पार्टी की ताकत हैं। हर चुनाव में महिला तृणमूल कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाती हैं और पार्टी के संदेश को जमीनी स्तर तक पहुंचाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भी महिला कार्यकर्ताओं की यही भूमिका रहेगी।अर्पिता घोष ने कहा कि ममता बनर्जी ही एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ हर घर में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की योजनाएं अब राज्य की सीमाओं को पार कर विश्व स्तर पर प्रशंसा प्राप्त कर रही हैं।2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने सलाह दी कि महिला कार्यकर्ताओं को महीने में कम से कम एक बार हर घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाना चाहिए, जिससे पार्टी का आधार मजबूत हो सके।

About The Author

related posts

Leave a Comment

Translate »