
गिरफ्तार किए गए लोगों में शुभम सेन शर्मा, वर्षा घोष, कृष्णा घोष, और ग्रुप के दो एडमिन अरिजीत डे और स्वागत बनर्जी शामिल हैं। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि इन पांचों का उद्देश्य समाज में भय और अस्थिरता पैदा करना था। उनके कार्यों को शांति और सद्भाव के खिलाफ माना जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस साजिश में और भी लोग शामिल थे।