Home Breaking News रानीगंज में भाजपा का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर पक्षपात और अशांति फैलाने का आरोप

रानीगंज में भाजपा का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर पक्षपात और अशांति फैलाने का आरोप

by Bengal Media
रानीगंज: बरुईपुर घटना को लेकर गुरुवार को रानीगंज के नेताजी प्रतिमा के समीप भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष शमशेर सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य,सभापति सिंह,बादशाह चटर्जी,परिमल माजी,शताब्दी चटर्जी,देव कुमार बोस,राजा भौमिक,उज्जवल माजी,विजय साव,सुनील साव सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया और जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायकों को बोलने नहीं दिया जाता और उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण आचरण किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बरुईपुर में शुभेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा विधायकों द्वारा किए गए प्रदर्शन पर हमला किया गया, जिसमें जिहादियों के शामिल होने की आशंका है। देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि वर्तमान सरकार जिहादियों को प्रत्यक्ष रूप से मदद पहुंचा रही है, जिससे बंगाल में अशांति बढ़ रही है। उन्होंने राज्य की जनता से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाएं।

About The Author

related posts

Leave a Comment

Translate »