Home Social शिव भक्तों का अमरनाथ यात्रा के लिए रॉबिंसन स्टेडियम में भव्य स्वागत

शिव भक्तों का अमरनाथ यात्रा के लिए रॉबिंसन स्टेडियम में भव्य स्वागत

by Bengal Media
रानीगंज: शिव शक्ति सेवा संघ रानीगंज शाखा की ओर से अमरनाथ यात्रा के लिए निकले रानीगंज के शिव भक्तों का स्वागत रॉबिंनसेन स्टेडियम में किया गया। संघ के प्रमुख तरुण बर्मन ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से हम लोग यहां से टोली बनाकर जाते हैं। इस वर्ष भी अब तक यहां के 87 शिव भक्त प्रथम टोली में जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दर्शन में जाने वाले भक्तों की सेवा हमारा मुख्य उद्देश्य है। देवों के देव महादेव,सत्यम शिवम सुंदरम अर्थात शिव के बिना कुछ भी संभव नहीं है,यही शिव भक्तों का मानना है। हम लोग ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि विश्व का कल्याण हो।

अपने यात्रा अनुभव के संदर्भ में तरुण बर्मन ने बताया कि पिछले एक दशक से अमरनाथ यात्रा को सुगम बना दिया गया है,जिससे लाखों भक्त इस यात्रा के लिए जाते हैं। अद्भुत दर्शन होते हैं और प्रत्येक देशवासी को एक बार दर्शन अवश्य करना चाहिए।
शिव भक्तों के स्वागत में अशोक अरोड़ा,केपी सिंह,ललित झुनझुनवाला,डॉक्टर कन्हैया केसरी,गणेश साहू,मनोज तिवारी और मनोज केसरी ने फूल माला देकर उन्हें सम्मानित किया।

About The Author

related posts

Leave a Comment

Translate »