Home Breaking News रानीगंज टाउन में तृणमूल कांग्रेस ने घोषित की नई टीम, संगठन को मिलेगा नया आयाम

रानीगंज टाउन में तृणमूल कांग्रेस ने घोषित की नई टीम, संगठन को मिलेगा नया आयाम

by Bengal Media

रानीगंज : ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए रानीगंज टाउन में अपने विभिन्न फ्रंटल संगठनों के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। माननीय अध्यक्ष ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में जारी इस सूची में मदर, युवा, महिला एवं INTTUC फ्रंटल के लिए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।रानीगंज शहर अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ ज्योति सिंह,उपाध्यक्ष (मदर फ्रंटल) बापी चक्रवर्तीयुवा अध्यक्ष शुभो भट्टाचार्य,महिला अध्यक्ष नेहा साव,महिला उपाध्यक्ष कृष्णा बनर्जी,INTTUC अध्यक्ष मोहम्मद नजीबुल खान,अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बर्धमान जिला महासचिव का दायित्व रुपेश यादव को दिया गया।पार्टी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं। वहीं, अब तक योगदान देने वाले पदाधिकारियों का आभार भी प्रकट किया गया है।तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि यह बदलाव संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं में जोश एवं ऊर्जा का संचार करेगा।रानीगंज शहर अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ ज्योति सिंह कहा की मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊँगा। हमारा लक्ष्य संगठन को और मजबूत करना और जनता की सेवा करना है।मदर फ्रंटल उपाध्यक्ष बापी चक्रवर्ती ने कहा की पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसे मैं सही साबित करूँगा। संगठन और समाज के बीच सेतु बनकर काम करना ही मेरा उद्देश्य रहेगा। युवा अध्यक्ष शुभो भट्टाचार्य ने कहा कीयुवाओं की ताकत संगठन की ताकत होती है। मैं युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनके मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए काम करूँगा।महिला अध्यक्ष नेहा साव ने कहा की महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई भी संगठन मजबूत नहीं हो सकता। हमें महिलाओं की समस्याओं पर गंभीरता से काम करना होगा।महिला उपाध्यक्ष कृष्णा बनर्जी पार्टी ने जो दायित्व मुझे सौंपा है, उसका सम्मान करते हुए मैं पूरी ऊर्जा के साथ महिलाओं के हक और उनकी भागीदारी के लिए कार्य करूंगी।INTTUC अध्यक्ष मोहम्मद नजीबुल खान ने कहा की श्रमिकों और कर्मचारियों की समस्याओं को हल करना मेरी प्राथमिकता होगी। संगठन को मजबूत करना और मजदूरों की आवाज बुलंद करना हमारा संकल्प है।

About The Author

related posts

Leave a Comment

Translate »