
रानीगंज – रानीगंज गर्ल्स कॉलेज ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में पश्चिम बंगाल सरकार की महत्वाकांक्षी कन्याश्री परियोजना के सफल कार्यान्वयन और कन्याओं के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए कॉलेज को पश्चिम बर्दवान जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।इस उपलक्ष्य में 14 अगस्त 2025 को आयोजित 12वें कन्याश्री दिवस पर पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन की ओर से जिलाशासक एस. पोन्नंबल ने कॉलेज को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया।गर्ल्स कॉलेज की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक तापस बनर्जी ने इस मौके पर कहा की यह मेरे लिए गर्व का दिन है। माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्वप्निल परियोजना कन्याश्री की रोशनी में आज समाज आलोकित है। कॉलेज को यह सम्मान मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात है।उन्होंने इस उपलब्धि के लिए कॉलेज की प्राचार्या, सभी प्राध्यापकों, शिक्षाकर्मियों और छात्राओं को हृदय से बधाई और शुभकामनाएँ दीं।